Gridih News: भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा में जिलेभर से जुटेंगे लोग
गिरडीह, अक्टूबर 4 -- Gridih News: गिरिडीह। भाजपा गिरिडीह महानगर जिला अंतर्गत पचंबा मंडल और गिरिडीह नगर मंडल की अलग-अलग बैठक शनिवार को हुई। पचंबा मंडल की बैठक जिला भाजपा कार्यालय तथा नगर मंडल की बैठक विवाह भवन में आयोजित की गई। बैठक में 7 अक्टूबर को प्रस्तावित सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों पर विशेष चर्चा हुई। बताया गया कि सेवा ज्योति यात्रा में जिलेभर से लोगों का जुटान होगा। दोनों बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, सरोज सिंह, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.