Gridih News: भाजपा की पदयात्रा आज, बाबूलाल-आदित्य साहू होंगे शामिल
गिरडीह, नवम्बर 3 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत मंगलवार को गिरिडीह शहरी क्षेत्र में विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। भाजपा गिरिडीह महानगर और ग्रामीण जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी मुख्य रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी की ओर से व्यापक तैयारी की गई है। भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने बताया कि मंगलवार को झंडा मैदान में कार्यकर्ताओं के एकत्र होने के बाद पदयात्रा शुरू होगी। यह अंबेडकर चौक, कालीबाड़ी, टावर चौक और मुस्लिम बाजार होते हुए बड़ा चौक पहुंचेगी। झंडा मैदान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.