गिरडीह, सितम्बर 7 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। कुसमाडीह पंचायत में बीडीओ एवं ग्रामीणों के बीच हुए विवाद का मामला अब धीरे-धीरे राजनीतिक रूप लेता नजर आ रहा है। ग्रामीणों पर सात नामजद समेत करीब 300 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद क्षेत्र में आक्रोश और बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- Gridih News: कुसमाडीह में बीडीओ के बंधक बनने के बाद 13 बूथों का एसआईआर सरिया मेंराजनीतिक समर्थन मामले को लेकर अब भाकपा माले भी खुलकर ग्रामीणों के समर्थन में उतर आई है। पार्टी नेताओं ने रविवार को कुसमाडीह एवं चिरुवा पंचायत का दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक की और आगामी 08 सितंबर को सरिया में एकजुट होकर अधिकारियों के समक्ष अपनी मांग रखने का निर्णय लिया। रविवार को भाकपा माले की टीम में शामिल सीताराम सिंह, विजय सिंह एवं भोला मंडल ने सबसे पहले चिरुवा प...