Gridih News: भयहरण नाथ धाम से निकली भव्य शोभा यात्रा, हरि बोल से गूंजा इलाका
गिरडीह, नवम्बर 1 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। कार्तिक मास शुरू होते ही बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र का मानजोरी-चकरदहा गांव भक्ति के रंग में रंग गया है। भयहरण नाथ मंदिर का पूरा परिसर इन दिनों हरि नाम संकीर्तन और भजनों से गुंजायमान है। रविवार की अल सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर परिसर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। ढोलक, मृदंग और शंख ध्वनि के साथ निकली इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जय श्री हरि और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर परिसर से निकली शोभा यात्रा हरि कीर्तन गाते हुए क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंची। वहां विधि-विधान के साथ भयहरण नाथ की भव्य महाआरती उतारी गई। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.