गिरडीह, अगस्त 4 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। बाबाधाम में श्रावणी मेला शुरू होने के साथ ही बड़ी संख्या में गिरिडीह जिले से होकर कावंड़ियों का जत्था गुजर रहा है। पहले गिरिडीह जिले की सड़कों पर रात में गुजरने के दौरान कावंड़ियां अपराधियों के निशाना बनते रहते थे और कावंड़ियों के साथ लूटपाट की घटनाएं होती थी पर अब स्थिति बदल गयी है। यह भी पढ़ें- गिरिडीह पुलिस की पहल, लगाया कांवरिया सेवा शिविरकावंड़ियों की सुरक्षा की नई व्यवस्था जिले से होकर गुजरने वाले कावंड़ियों की सुरक्षा को लेकर एसपी डॉ बिमल कुमार ने सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की है। अब गिरिडीह जिले के अलग-अलग इलाके की सड़कों से होकर कावंड़ियों का जत्था भयमुक्त होकर गुजर रहा है। जमुआ-कोडरमा पथ, जमुआ-देवघर पथ, गिरिडीह-डुमरी पथ, बगोदर-सरिया-खोरीमहुआ पथ, गिरिडीह-बेंगाबाद पथ से होकर कावंड...