गिरडीह, जुलाई 14 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा को शादी की नीयत से बहला फुसलाकर भगा ले जाने मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी इसी थाना क्षेत्र के टोलाटांड़ गांव के हरीश कुमार राय को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने सोमवार को उक्त जानकारी दी। इस संबंध में पीड़ित लड़की के पिता ने देवरी थाना पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि सात जुलाई की रात में उसकी 14 वर्षीय पुत्री गायब हो गयी थी। खोजबीन में पता चला कि शादी की नीयत से छात्रा को बहला फुसला कर बाइक से भगा ले जाया गया है। यह भी पढ़ें- Katihar News: नाबालिग पुत्री के अपहरण को लेकर पूर्णिया के एक पिता ने पांच लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी मामले में देवरी थाना म...