गिरडीह, नवम्बर 9 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। भगवान महावीर का 2553वां निर्वाण महोत्सव सोमवार को श्री सम्मेदशिखरजी स्थित गुणायतन में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। साथ ही चातुर्मास निष्ठापन की धार्मिक क्रियाएं संपन्न हुईं। पूजा अभिषेक शांतिधारा व आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बतला दें कि जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाण भूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर मधुबन में तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुणायतन में मुनि प्रमाण सागर जी महाराज व संधान सागर जी महाराज के सानिध्य में पूजा विधान अभिषेक शांतिधारा व विविध धार्मिक विधियां पूरी की गई। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: भ...