गिरडीह, जुलाई 30 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर स्थित साईं मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव बुधवार रात में आयोजित भक्ति जागरण के साथ समापन हो गया। जागरण का उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन में गीत-संगीत भी जरूरी है। भक्ति गीत-संगीत हमें बहुत कुछ सिखाती है और उसे जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर स्थानीय आनंद ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। आनंद पांडेय एवं उनकी टीम के संगीतमय भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। दर्शक दीर्घा में बैठे भक्त भक्ति रस में डूबे नजर आए।कार्यक्रम में मंदिर के संस्थापक दशरथ बाबा साईं, वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। बता दें कि साईं मंदिर की वर्षगांठ पर प्रत्येक वर्ष 5 दिवस...