गिरडीह, सितम्बर 29 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड की कारोडीह पंचायत अंतर्गत सुखनूडीह मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन सोमवार देर शाम रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हो गया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल में बेहतर तालमेल, आक्रामक खेल और शानदार प्रदर्शन के दम पर ब्लैक कोबरा फुटबॉल टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया। जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों और समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया। टूर्नामेंट की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जिससे मैदान पर मौजूद खेलप्रेमियों का उत्साह लगातार बना रहा।

पुरस्कार वितरण फाइनल मुकाबला जीतने वाली ब्लैक कोबरा टीम को प्रथम पुरस्कार के रू...