Gridih News: ब्लड जांच शिविर में 36 लोगों की हुई जांच
गिरडीह, जुलाई 14 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। रोटरी गिरिडीह के तत्वावधान में सोमवार को रोटरी नेत्र चिकित्सालय में एक पीएसए ब्लड जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 वर्ष से अधिक उम्र के 36 लोगों का पीएसए टेस्ट किया गया। इसका उद्देश्य प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने, संक्रमण अथवा प्रोस्टेट कैंसर की शुरुआती पहचान करना था। डॉक्टरों ने जांच के बाद लोगों को रिपोर्ट के आधार पर जरूरी सलाह और परामर्श भी दिए। रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि पुरुषों में 40 की उम्र के बाद प्रोस्टेट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। समय पर जांच से बीमारी का पता लगाकर उचित इलाज संभव है। इसी उद्देश्य से यह स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। शिविर के सफल आयोजन में रोटरी गिरिडीह के सचिव मनीष बरनवाल, मेडिकल प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. विकास लाल, तरणजीत सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.