गिरडीह, नवम्बर 7 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। ब्रिटिश शासनकाल में हतवा जंगल की पहाड़ी की चोटी पर बना लुक टावर वन विभाग की अनमोल धरोहर है, लेकिन रखरखाव और मरम्मत के अभाव में अब यह धरोहर अपने अस्तित्व के लिए जूझ रही है। जर्जर हो चुका टावर के कभी भी गिरकर धाराशायी होने की आशंका है। फिर भी विभागीय उदासीनता के कारण वर्षों से इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। लोगों का कहना है कि वनों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से पहाड़ी के शिखर पर लुक टावर बनाया गया था। यहां से लगभग पांच हजार हेक्टेयर में फैले विशाल हतवा जंगल की मनोरम वादियों का नजारा देखा जा सकता था। सुरक्षा के साथ-साथ यह टावर पर्यटन का भी एक सशक्त माध्यम था, जो किसी पर्यटन स्थल से कम नहीं था। लेकिन वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा सकारात्मक पहल नहीं किए जाने से यह टावर अब सिर्फ यादगार बनकर रह गया ...