Gridih News: बैडमिंटन में गिरिडीह के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
गिरडीह, नवम्बर 1 -- Gridih News: गिरिडीह। गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में आयोजित योनेक्स-सनराइज झारखंड राज्य सब-जूनियर अंडर-15 एवं अंडर-17 बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। 29 अक्टूबर से शुरू हुई प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों के करीब 150 बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। अंडर-15 बालक वर्ग में डी. राजवीर, अंश कुमार यादव और सिरिल साहू ने जीत दर्ज की। अंडर-17 वर्ग में अंकित कुमार ने शानदार जीत हासिल की। वहीं बालिका अंडर-15 वर्ग में धनबाद की प्रियंका कुमारी और रांची की प्रियाशी महतो ने मुकाबले जीते। आयोजन में 12 अंपायर तैनात हैं। प्रतियोगिता का समापन रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.