Gridih News: बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
गिरडीह, अगस्त 23 -- Gridih News: गावां। प्रखंड सभागार में शनिवार को बीडीओ महेंद्र रविदास की अध्यक्षता में सभी पंचायत सचिवों एवं रोजगार सेवकों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान बीडीओ ने 15वें वित्त आयोग के तहत पंचायतों में उपलब्ध अवशेष राशि को एक सप्ताह के भीतर खर्च करने का निर्देश दिया। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 में क्रियान्वयन के लिए योग्य योजनाओं का चयन कर कार्यकारिणी की बैठक से पारित कराने तथा चयनित योजनाओं को निर्धारित समय पर पोर्टल पर अपलोड करने को कहा।बैठक में 16वें वित्त आयोग एवं मनरेगा योजना के अभिसरण से संचालित की जानेवाली योजनाओं पर भी चर्चा की गई। बीडीओ ने पंचायत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.