गिरडीह, जुलाई 27 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बैंक शाखा से पैसे की निकासी करने गई एक महिला की बेंगाबाद से लापता हो जाने की खबर है। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला। तब महिला के पति ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस को इसकी सूचना दी। बताया जाता है कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गोलगो की रहनेवाली 39 वर्षीया महिला पिछले चार दिनों से लापता है। महिला 22 जुलाई को अपने घर से बेंगाबाद में स्थित ग्रामीण बैंक शाखा से पैसा निकासी करने आई थी। देर शाम तक वह घर वपस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला। इस पर उसके पति ने 25 जुलाई को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस से खोजबीन करने की गुहार लगाई है।

पति की अपील लापता महिला के पति सुखदेव सोरेन ने बताया कि वह सहायक शिक्ष...