Gridih News: बेरहाबाद में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में चतरो ने कारोडीह को हराकर जीता खिताब
गिरडीह, अक्टूबर 25 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत बेरहाबाद स्थित जोगीटांड़ खेल मैदान में शनिवार को नवयुवा जागृति मंच, बेरहाबाद की ओर से एक दिवसीय दिवा-रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में क्षेत्र की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबला चतरो और कारोडीह की टीम के बीच खेला गया, जिसमें चतरो की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, कारोडीह की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान विधायक केदार हाजरा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी उपस्थित रहीं। रात्रि में आयोजित इस फुटबॉल प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.