गिरडीह, अगस्त 13 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। हर साल अगस्त आते-आते बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में किसानों के खेत में धान की हरियाली छा जाती थी। रोपनी शत-प्रतिशत पूरी हो जाती थी या अंतिम चरण में होती थी। लेकिन इस बार मौसम की बेरुखी ने किसानों की सारी उम्मीदें तोड़ दी है। प्रखंड के अधिकांश खेत सूखे पड़े हैं। पानी के अभाव में धान रोपनी का काम ठप है और नर्सरी के पौधे पीले पड़ने लगे हैं। कृषि विभाग के अनुसार, बेंगाबाद प्रखंड में लगभग 7200 हेक्टेयर में धान की खेती होती है। सरकारी आंकड़े के मुताबिक अब तक सिर्फ 33 प्रतिशत धान रोपनी ही हो पाई है। यह भी पढ़ें- Nawada News: निराशा : नवादा में पुरवा हवा के कारण नहीं हो रही बारिश वहीं जमीनी हकीकत में यह आंकड़ा 20 से 30 प्रतिशत के बीच ही माना जा रहा है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी रूबी कुमारी और बीटीएम ...