Gridih News: बेंगाबाद में रंगेहाथ दो बकरा चोर धराए, दो फरार
गिरडीह, अक्टूबर 14 -- Gridih News: बेंगाबाद। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घुठिया गांव में सोमवार की देर रात ग्रामीणों ने बकरा चोरी करते दो चोरों को रंगेहाथ दबोच लिया, जबकि उनके दो साथी चोरी किए गए बकरे के साथ स्कॉर्पियो से फरार हो गए। पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने दोनों चोरों को बिजली के पोल में बांध दिया और मामले की सूचना बेंगाबाद पुलिस को दी। सूचना पर मंगलवार की अहले सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अभिरक्षा में लेकर थाना ले आई। बताया जाता है कि सोमवार देर रात एक स्कॉर्पियो से चार लोग घुठिया गांव पहुंचे थे। दो चोर गाड़ी से उतरकर घुठिया निवासी स्व. गणेश तुरी के घर की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। दोनों ने कमरे में लगे दरवाजे का ताला तोड़कर एक बकरे की चोरी कर ली और उसे लेकर वाहन के पास पहुंचे। इसी दौरान घरवालों की नींद खुल गई और उन्होंने हंगामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.