गिरडीह, जुलाई 31 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद पुलिस ने मारपीट के आरोपी अभियुक्त शहादत अंसारी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है। अभियुक्त छोटकी खरगडीहा पंचायात के मुंडराडीह गांव का रहनेवाला है और यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 26/2025 से जुड़ा हुआ है। शहादत अंसारी इस मामले में प्राथमीकी अभियुक्त हैं। बताया जाता है कि मारपीट की घटना के बाद से आरोपी पुलिस की नजरों से फरार चल रहा था। गिरिडीह कोर्ट से उनके विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने गुरूवार की रात मुंडराडीह गांव में आरोपी के घर पर छापामारी की और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि एक वर्ष से अधिक समय से वह फरार चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...