Gridih News: बेंगाबाद में पशु तस्कर सक्रिय, दुधारु गाय की चोरी
गिरडीह, अगस्त 24 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मानजोरी पंचायत के हाड़ोडीह गांव में शनिवार रात पशु तस्करों ने एक किसान के घर से दुधारू गाय चोरी कर ली। सुबह जब गोपालक को घटना की जानकारी हुई तो उसने काफी खोजबीन की, लेकिन गाय का कोई सुराग नहीं मिला। तब किसान ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की। चोरी गई गाय की कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई जा रही है। भुक्तभोगी सुनील पंडित ने बताया कि रोज की तरह शाम में उन्होंने अपनी दुधारू गाय को घर के बगल में बने गोशाले में बांध रात में खाना खाकर सभी सो गए। इसी बीच देर रात अज्ञात चोरों ने गाय खोलकर चोरी कर ली, जबकि बछड़े को वहीं छोड़ दिया। बता दें कि इन दिनों बेंगाबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लगातार पशु चोरी की घटनाएं सामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.