Gridih News: बेंगाबाद में दाखिल-खारिज को लेकर हंगामा, राजस्व कर्मचारी पर 30 हजार रिश्वत मांगने का आरोप
गिरडीह, सितम्बर 29 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद अंचल में दाखिल-खारिज के एक मामले में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। कर्णपुरा पंचायत के खूटाबांध गांव निवासी मुसाहिब हुसैन ने अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी अमर किशोर सिन्हा पर 30 हजार रुपए रिश्वत मांगने और नहीं देने पर आवेदन अस्वीकृत करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में अंचल अधिकारी को आवेदन देकर जांच कर दाखिल-खारिज स्वीकृत करने की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि उपायुक्त गिरिडीह को भी दी गई है। आवेदन के अनुसार, मामला मौजा करमाटांड़ के खाता नंबर-1, प्लॉट नंबर-14, 72 व 74 की जमीन से जुड़ा है। आरोप है कि राजस्व कर्मचारी ने दाखिल-खारिज के लिए 30 हजार रुपए की मांग की। 10 हजार रुपए देने के बाद भी राशि वापस लौटा दी गई और कहा गया कि पूरा पैसा लिए बिना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.