गिरडीह, अक्टूबर 15 -- Gridih News: बेंगाबाद। बेंगाबाद पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई में बकरा चोरी के दो आरोपी, पत्नी के साथ मारपीट का आरोपी पति और एक फरार वारंटी शामिल है। पहला मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 183/26 से जुड़ा है। इस मामले में पचंबा थाना क्षेत्र के तेलोडीह निवासी सोनू अंसारी और बेंगाबाद थाना क्षेत्र के दामोदरडीह निवासी मकसूद अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर बकरा चोरी करने का आरोप है। वहीं दूसरे मामले में बेंगाबाद निवासी सुनील मंडल को गिरफ्तार किया गया है। सुनील पर पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप है। उसकी पत्नी पुष्पा देवी की शिकायत पर थाना कांड संख्या 184/26 के तहत मामला दर्ज कि...