Gridih News: बेंगाबाद चौक पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला
गिरडीह, अगस्त 28 -- Gridih News: बेंगाबाद। बेंगाबाद चौक पर गुरुवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक चलते ट्रक की डीजल टंकी फटने से उसमें भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या एपी 05 टीडी 7399 पटना से मछली खाली कर नारायणपुर जामताड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान बेंगाबाद चौक के पास अचानक डीजल टंकी फट गई और सड़क पर डीजल फैलने लगा। साइलेंसर की चिंगारी से डीजल ने आग पकड़ ली।चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को एनएच किनारे खड़ा कर दिया, लेकिन बहते डीजल के साथ आग की लपटें मुख्य सड़क पर फैल गईं। आग की चपेट में आकर बगल में खड़ी एक पिकअप वैन का टायर जल गया। आग की प्रचंडता देख सड़क किनारे खड़े टोटो और ऑटो चालक वाहन लेकर भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.