Gridih News: बेंगाबाद-चतरो रोड पर गड्ढ़े इतने की चलना भी मुश्किल
गिरडीह, अगस्त 11 -- Gridih News: सियाटांड़, प्रतिनिधि। अधिकारियों व नेताओं की उपेक्षा से बेंगाबाद-चतरो मुख्य मार्ग की हालत जर्जर बनी हुई है। बताते चलें कि 28 किलोमीटर उक्त महत्वपूर्ण व्यवसायिक मार्ग की दुर्दशा किन्हीं से छुपी नहीं है; परंतु उसकी सुध लेनेवाला कोई नहीं है। चाहे वे जनप्रतिनिधि हों या फिर अधिकारी आज सबने इस सड़क से गुजरनेवालों को अपने हाल पर छोड़ दिया है। जिले के तीन प्रखंडों (बेंगाबाद, जमुआ, देवरी) में फैले उक्त सड़क के कारण ग्रामीण व वाहन चालक परेशान हो चुके हैं। दो माह पहले हुई थी 1.15 करोड़ से मरम्मत, अब हिचकोले खा रहे लोग
सड़क की मरम्मत की स्थिति बताते चलें कि उक्त सड़क की मरम्मत हुए अभी दो महीने भी नहीं हुई कि सड़क पर पुनः सैकड़ों बड़े-बडे़ गड्ढे दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे हैं। 1.15 करोड़ से मरम्मत हुई सड़क की दुर्दशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.