Gridih News: बेंगाबाद-चतरो मुख्य मार्ग एक बार फिर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील
गिरडीह, अगस्त 30 -- Gridih News: सियाटांड़, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-चतरो मुख्य मार्ग अब एक बार फिर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है। सबसे दयनीय और भयावह स्थिति पथ के छोटकी खरगडीहा, पारडीह और सियाटांड़ में बन गई है। वर्तमान में पथ की स्थिति ऐसी हो गई है कि उक्त तीनों जगहों से फोर व्हीलर पार हो पाना मुमकिन नहीं है। सियाटांड़ व छोटकी खरगडीहा में बने गड्ढों की गहराई तो तीन फुट तक हो गई है। इससे उक्त मार्ग पर यातायात व्यवस्था मानिए ठप ही हो गया है। दो वर्षों से सड़क मरम्मत के लोग बाट जोह रहे हैं; परंतु शासन का ध्यान इस ओर अब तक नहीं गया है। दो विधायकों व एक सांसद के बाद भी सड़क की दुर्दशा : बताते चलें कि उक्त सड़क गिरिडीह के दो विधानसभा क्षेत्रों में आता है। बेंगाबाद से पारडीह तक पन्द्रह किलोमीटर गांडेय विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस बीच छोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.