गिरडीह, अक्टूबर 8 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-चतरो मुख्य पथ तालाब में तब्दील हो गया है। वहीं छोटकी खरगडीहा में 200 मीटर सड़क निर्माण अधूरा पड़ा है। यह भी पढ़ें- Katihar News: विधायक से ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की मांग रखीसड़क मरम्मत की मांग जर्जर सड़क से त्रस्त छोटकी खरगडीहा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने उपायुक्त को त्राहिमाम संदेश भेजकर सड़क मरम्मत और अधूरे निर्माण को पूरा कराने की मांग की है। पंचायत सचिवालय, छोटकी खरगडीहा की ओर से उपायुक्त को भेजे गए पत्रांक 165/026 दिनांक 06 अक्टूबर 2026 में कहा गया है कि पथ निर्माण विभाग की उदासीनता के कारण बेंगाबाद-चतरो पथ कई जगहों पर तालाब बन गया है। आवागमन का मार्ग दुर्घटना संभावित क्षेत्र में तब्दील हो चुका है। वहीं ग्रामीण कार्य विभाग, गिरिडीह द्वारा छोटकी खरगडीहा चौक से पंचाय...