Gridih News: बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच पर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
गिरडीह, अक्टूबर 4 -- Gridih News: बेंगाबाद। बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच पथ पर महदैया मोड़ के पास शनिवार दोपहर सीओ सफी आलम ने अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। मौके का फायदा उठाकर चालक भागने में सफल रहा। सीओ ने जब्त ट्रैक्टर को बेंगाबाद थाना लाकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है और अग्रेतर कार्रवाई के लिए डीएमओ को पत्राचार कर सूचना दे दी है। बताया जाता है कि बेंगाबाद सीओ सफी आलम और बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू दोनों एक साथ जिला मुख्यालय से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान महदैया के पास अवैध बालू का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर पर उनकी नजर पड़ी। प्रशासन को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। बालू के अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की लगातार कार्रवाई से बालू तस्करों में हड़कंप मचा है। प्रशासन को नित्य नदी घाटों से बालू के अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी, जिसे गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.