Gridih News: बेंगाबाद और छोटकी खरगडीहा में जाम से लोग हलकान
गिरडीह, जुलाई 5 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद और छोटकी खरगडीहा के बाजार में सड़क जाम अब नासूर बन चुकी है। रोज सुबह-शाम राहगीर घंटों जाम में फंसकर तिलमिला रहे हैं, लेकिन समाधान की कोई सूरत नहीं दिख रही। मुख्य सड़क पर अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। जाम की यह समस्या दिन-ब-दिन विकराल होती जा रही है। दोनों ही बाजारों की मुख्य सड़क वन-वे है, मगर सड़क की चौड़ाई दुकानदारों और वाहन चालकों ने खत्म कर दी है। प्रतिष्ठानों के सामने बेतरतीब खड़ी बाइकें और सामान उतारने के लिए घंटों खड़े रहने वाले मालवाहक वाहन जाम की सबसे बड़ी वजह बन रहे हैं। दुकानदार अपना सामान उतरवाने के लिए ट्रक और पिकअप को सड़क पर ही खड़ा करवा देते हैं। नतीजा, पीछे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और राहगीर रेंगने को मजबूर हो जाते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.