गिरडीह, जुलाई 17 -- Gridih News: बेंगाबाद। बेंगाबाद प्रखंड की पौने दो लाख आबादी के इलाज का एकमात्र सहारा सामुदायिक अस्पताल चिकित्सकों की भारी कमी से जूझ रहा है। सरकार ने अस्पताल के संचालन के लिए 7 एमबीबीएस डॉक्टरों का पद सृजित किया है, लेकिन वर्तमान में सिर्फ 3 डॉक्टर ही ओपीडी, इमरजेंसी और भर्ती मरीजों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सामर्थ सिन्हा, डॉ. महेश गुप्ता और डॉ. बबली जया मुर्मू के भरोसे ही पूरा अस्पताल चल रहा है। चौथे चिकित्सक डॉ. आशीष शेखर बीमारी के कारण कई दिनों से छुट्टी पर हैं। चार साल से गायब एक डॉक्टर, एक ने दिया इस्तीफा

चिकित्सकों की कमी से स्वास्थ्य सेवा प्रभावित संकट और गहराने की वजह स्टाफ की कमी भी है। अस्पताल में पदस्थापित डॉ. सुनिला 2022 से गिरिडीह के चैताडीह में प्रतिनियोजन पर गई ...