गिरडीह, जुलाई 14 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद गांव में पिछले एक सप्ताह से एक घर पर लगातार ईट-पत्थर बरस रहे हैं। दिन हो या रात, छत पर पत्थरों की बौछार नहीं रुक रही। इस रहस्यमयी घटना ने गृहस्वामी और पुलिस प्रशासन दोनों की नींद उड़ा दी है। 5-6 दिनों से पुलिस टीम गांव में कैंप कर जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। सोनबाद गांव निवासी रेणू देवी व पुत्र राहुल राय के घर में पिछले एक सप्ताह से अजीबोगरीब घटना घट रही है। गृहस्वामी का आरोप है कि उनके मकान पर दिन-रात ईट और पत्थरों की बरसात हो रही है। शाम ढ़लते ही यह सिलसिला और तेज हो जाता है। लगातार पत्थरबाजी से घर का एस्बेस्टस की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस पिछले 5-6 दिनों से घटनास्थल पर कैंप ...