गिरडीह, जुलाई 10 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय में गुरुवार को आठवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कल्याण विभाग की इस योजना के तहत बच्चों को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि जीबलाल महतो और बगोदरडीह पश्चिमी के मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो उपस्थित थे। साथ ही विद्यालय की संयोजिका आरती देवी, शिक्षक नरेश ठाकुर और शिक्षिका लीलावती कुमारी भी मौजूद रहीं। अतिथियों ने बच्चों को साइकिल की चाबी सौंपी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार की यह योजना गरीब और दूर-दराज के बच्चों के लिए काफी लाभकारी है। यह भी पढ़ें- Gridih News: बगोदर प्लस टू हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वित...