Gridih News: बीमा कर्मचारी संघ की बैठक में निजीकरण के प्रयासों का विरोध
गिरडीह, अक्टूबर 7 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल की गिरिडीह बेस इकाई की वार्षिक आम बैठक मंगलवार को एलआईसी शाखा परिसर में हुई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं वरीय शाखा प्रबंधक द्वारा 10 छायादार पौधे लगाकर की गई। बैठक की अध्यक्षता बेस इकाई अध्यक्ष संजय शर्मा ने की। बैठक में मंडलीय अध्यक्ष हेमंत मिश्रा, महासचिव जगदीश चंद्र मित्तल, संयुक्त सचिव शंकर कुमार और कोषाध्यक्ष विजय चौबे उपस्थित रहे।
बैठक में चर्चा बेस सचिव धर्म प्रकाश ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के विनिवेश और निजीकरण की नीतियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के अवसर प्रभावित हो रहे हैं और आर्थिक असमानता बढ़ रही है। मुख्य अतिथि जगदीश चंद्र मित्तल ने सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों को मजबूत करना रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.