Gridih News: बीमार पड़ने पर फौरन डॉक्टर से संपर्क करें: डॉ. दुबे
गिरडीह, अगस्त 3 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के दुबे नर्सिंग होम के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार दुबे ने प्रखंड वासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है।उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि किसी भी बीमारी का लक्षण दिखने पर बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचकर योग्य व अनुभवी डॉक्टरों से ही जांच कराएं। झाड़-फूंक, अंधविश्वास या बिना चिकित्सीय जानकारी रखने वाले (नीम-हकीम) लोगों के बहकावे में आने से बचें, क्योंकि इससे बीमारी गंभीर और जानलेवा रूप ले सकती है। बीमारी के इलाज के लिए समय पर वैज्ञानिक और चिकित्सीय उपचार ही सबसे सुरक्षित व प्रभावी उपाय है। उन्होंने यह भी बताया कि प्राथमिक और गंभीर इलाज के लिए मरीजों को बेवजह बड़े शहरों में भागने की आवश्यकता नहीं है। दुबे नर्सिंग होम में आधुनिक जांच व्यवस्था, आवश्यक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.