गिरडीह, अगस्त 17 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। नियमित सफाई कर्मी प्रवीण हरिजन के निधन की सूचना पर नगर निगम सोमवार को खामोश हो गया। उनके निधन पर निगम कार्यालय में सभा कर दो मिनट का शोक रखा गया। इसके बाद पूरे दिन के लिए निगम को बंद कर दिया गया। इससे कार्यालय का कामकाज ठप रहा। शोक सभा में नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुआ, उपनगर आयुक्त अब्दुल समद, अर्बन मैनेजर मंजूर आलम, यूनियन नेता अशोक कुमार सिंह, अंजीत चंद्रा, शंभू सिंह, लखन हरिजन, लखन शर्मा, मो. साबिर आदि थे।बताया गया कि प्रवीण हरिजन लंबे समय से बीमार थे। उनका इलाज दुर्गापुर के एक अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को उसने जीवन की आखिरी सांस ली। अशोक कुमार सिंह ने कहा कि प्रवीण हरिजन की मौत से निगम और यूनियन को नुकसान हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...