Gridih News: बीएसएफ जवान से छिनतई के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
गिरडीह, अगस्त 13 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बीएसएफ जवान से मारपीट और छिनतई के मामले में बेंगाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में से मो. आलम अंसारी और अरमान अंसारी शामिल हैं। दोनों गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बुढ़ियाखाद स्थित मोती मोहल्ला के निवासी हैं। केस के अनुसंधानकर्ता एसआई विजय मंडल ने बताया कि दोनों आरोपियों को मंगलवार रात उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी की विवरण दोनों बेंगाबाद थाना कांड संख्या 136/2026 के अप्राथमिकी अभियुक्त थे। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह मामला 2 अगस्त का है। देवघर से हजारीबाग जा रहे बीएसएफ जवान और दूसरी कार में सवार लोगों के बीच बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बनहती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.