Gridih News: बीएसएफ की ट्रेनिंग लेकर गांव लौटे दीपक का किया स्वागत
गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: राजधनवार। धनवार प्रखंड के पचरुखी गांव निवासी दीपक कुमार रजक, पिता प्रभुनारायण रजक के बीएसएफ के छह माह के प्रशिक्षण लेकर रविवार को अपने पैतृक गांव लौटने पर परिजनों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उनकी सफलता पर बधाई दी। दीपक के पिता प्रभुनारायण रजक ने बताया कि वह सूरत में रहकर दैनिक मजदूरी करते हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद बेटे ने मेहनत और लगन नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि दीपक का बीएसएफ में चयन होना और छह माह की कठिन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करना पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। परिजनों ने कहा कि दीपक ने संघर्ष और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ पचरूखी गांव का भी नाम रोशन हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.