Gridih News: बीएलओ को समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश
गिरडीह, जुलाई 4 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। बगोदर-सरिया अनुमंडल कार्यालय परिसर में शनिवार को एसडीएम संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मतदाता जागरूकता से संबंधित प्रचार सामग्री वितरित कर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। एसडीएम ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध करा रहे हैं तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रपत्र भरवाकर ऑनलाइन दर्ज कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ghumla News: एसआईआर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.