गिरडीह, सितम्बर 2 -- Gridih News: महिला बीएलओ के साथ मारपीट किये जाने एवं एसआइआर से संबंधित दस्तावेज फाड़ दिये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोदईया गांव की है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में कोदईया निवासी बीएलओ लीलावती वर्मा पति विरेंद्र प्रसाद वर्मा की शिकायत पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी में कोदईया निवासी प्रकाश प्रसाद वर्मा, बबीता देवी, धरम महतो, लीलावती देवी एवं चेंगरबासा निवासी रंजीत कुमार वर्मा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। क्या है मामलालीलावती का कहना है कि वह अपने घर में एसआइआर से जुडा हुआ मतदाता का काम कर रही थी कि अचानक उसके बगल के रहनेवाले आरोपी हरवे हथियार से लैस होकर आये तथा जान बुझकर परिवार के सदस्यों का नाम कटवाने का आरोप ल...