गिरडीह, जुलाई 2 -- Gridih News: गिरिडीह। बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल बुलाकी रोड में बुधवार को नए प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया। शिक्षकों व कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। सिंह पूर्व में जीडी डीएवी पब्लिक स्कूल देवघर और लोहरदगा में प्राचार्य रह चुके हैं। शिक्षा व प्रशासन में उनके लंबे अनुभव, अनुशासित कार्यशैली और दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की जाती है। पदभार के बाद उन्होंने शिक्षकों-कर्मियों से परिचय कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों और नवाचार आधारित शिक्षण को प्राथमिकता बताया। उन्होंने सभी के सहयोग से विद्यालय को शैक्षणिक, सांस्कृतिक व खेल क्षेत्र में नई ऊंचाई पर ले जाने का भरोसा जताया। यह भी पढ़ें- Purnia News: डाक्टर्स डे : जीएमसीएच में ऑडियो विजुअल क्लासेज, पोस्टमॉर्...