गिरडीह, नवम्बर 14 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। बाल दिवस के अवसर पर गिरिडीह के सिरसिया, ब्लॉक रोड स्थित बद्री नारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन जाने का विशेष अवसर मिला। इस दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को झारखंड की पारंपरिक कला एवं सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती सोहराय पेंटिंग और उनका पेंसिल से बनाया गया आकर्षक पोर्ट्रेट भेंट किया। दोनों कलाकृतियां स्कूल की 12वीं कक्षा की प्रतिभाशाली छात्रा श्रीजा रॉय ने तैयार की थीं। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से मिले इस अवसर ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका दिया। साथ ही उन्हें राष्ट्रपति भवन की गरिमा और देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की कार्यप्रणाली को करीब से जानने का अनुभव मिला। यह भी पढ़ें- Loh...