गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के झरगट्टा पंचायत के राताबहियार गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय राताबहियार की जांच सोमवार को गांडेय शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अशोक कुमार, बीपीओ केडी सिह और बीआरसी के लेखापाल संजय यादव ने संयुक्त रुप से की। जांच के क्रम मे बीईईओ ने विद्यालय का स्टाक रुम, विद्यालय की पंजी सहित अन्य कागजातों की जांच की। साथ ही जांच टीम ने स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक और विद्यालय में अध्ययनरत छात्र - छात्राओं से भी बातचीत की। जांच के क्रम में टीम को स्टाक रुम में लगभग 11 पेटी चावल, बच्चों के पोशाक सहित अन्य साम्रगी मिले। इस विषय मे बीईईओ ने कहा कि जांच की प्रकिया चल रही है। जांच रिपोर्ट जिला के पदाधिकारियों को भेजी जाएगी। बता दें कि बीते कुछ दिन पूर्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय सिंह और अभिभ...