गिरडीह, अक्टूबर 17 -- विद्यालयों में सामाजिक-भावनात्मक सीख पर संवाद Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत के भोगतिया लोहारी गांव स्थित बीआरसी भवन परिसर में शुक्रवार को संपूर्णा 2.0 के तहत माइक्रो डायलॉग कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में सामाजिक एवं भावनात्मक सीख के प्रति समझ विकसित करना और इसे रोजमर्रा की शिक्षण प्रक्रिया से जोड़ने के उपायों पर विचार-विमर्श करना था। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कृष्ण देव सिंह सहित बीआरपी, सीआरपी एवं शिक्षा विभाग के अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बीपीओ ने अपने संबोधन में सील की उपयोगिता पर चर्चा करते हुए कहा कि इसके सिद्धांतों को विद्यालयों के साथ-साथ दैनिक जीवन में भी अपनाना जरुरी है। उन्होंने बीआरपी- सीआरपी को स्वयं इन सिद्धांतों...