गिरडीह, जुलाई 20 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफ्फसिल क्षेत्र के झरियागादी में एक परिवार के 03 सदस्य बिरयानी खाने से बीमार हो गए। सभी शहर के निजी अस्पताल में भर्ती और इलाजरत है। बताया जाता है कि शहर के स्वर्ण सिनेमा रोड में फास्ट फूड की दुकान से बिरयानी खरीदी गई और बिरयानी को खाने के बाद तीन लोगों की तबियत बिगड़ गई। इसमें दो साल के मासूम सहित तीन लोगों को उल्टी और पेट दर्द होने लगी तो सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित मो. आजम ने बताया कि रविवार की देर संध्या दुकान बंद कर वह घर लौटते समय स्वर्ण सिनेमा रोड स्थित फास्ट फूड की दुकान से बिरयानी पार्सल लेकर घर गए। बिरयानी उसने, उनकी पत्नी फातिमा खातून और पुत्र मो. साहिल रजा ने खाया। कुछ समय के बाद तीनों की तबियत बिगड़ गई। घर के अन्य सदस्यों ने तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया,...