Gridih News: बिरनी सीएचसी के डॉक्टर ड्यूटी रूम से एसी गायब
गिरडीह, नवम्बर 1 -- Gridih News: बिरनी। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर के ड्यूटी रूम में लगा एसी पिछले महीने से गायब है। हैरानी की बात यह है कि एसी किसने और क्यों खोला, इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को नहीं है। जबकि पूरे अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। ऐसे में कैमरे लगे रहने के बावजूद एसी खोलने वाले की पहचान नहीं हो पाना कई सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शाकिब जमाल इस डॉक्टर ड्यूटी रूम का इस्तेमाल आवास के रूप में करते थे। अस्पताल में 66 लाख रुपये की गड़बड़ी का मामला सामने आने और फर्जी कर्मियों की बहाली के आरोप के बाद उन्हें जमुआ प्रतिनियुक्त किया गया था। उनके स्थानांतरण के चार महीने बीत जाने के बाद भी डॉक्टर ड्यूटी रूम की चाबी डॉ. शाकिब जमाल के पास क्यों है, यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.