गिरडीह, जुलाई 20 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। बिरनी प्रखंड के जरीडीह पंचायत अंतर्गत गोविंदाडीह गांव में सोमवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान बासुदेव यादव (56) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बासुदेव खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान हल्की बारिश हो रही थी। अचानक बिजली चमकने के साथ वज्रपात हुआ, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस दुःखद घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, बिरनी प्रमुख रामू बैठा सहित कई जनप्रतिनिधि मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और सरकार से उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...