गिरडीह, अक्टूबर 8 -- बिरनी में तीन जगह चोरी की वारदात Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। बिरनी प्रखंड क्षेत्र में बुधवार रात चोरों ने तीन बंद घरों को निशाना बनाकर करीब चार लाख रुपये नगद और लाखों रुपये के जेवरात व सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटनाएं बरमसिया पंचायत के रामनगर में दो घरों और खरखरी पंचायत के खुंटाटांड़ में हुईं। सभी जगह चोरों ने घर और दुकान के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। लगातार हुई चोरी की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। रामनगर निवासी रिंकू मोदी ने बताया कि वह पत्नी के इलाज के लिए रांची गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके बंद घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। घर में रखे गोदरेज से करीब दो लाख रुपये नगद और लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोर ले गए। इसी मोहल्ले में रामसहाय यादव के बंद घर का भी ताला तोड़ा गया। हा...