गिरडीह, सितम्बर 29 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के गादीटांड़ गांव में सोमवार को जंगली बिरनी (ततैया) के झुंड ने अचानक हमला कर तीन महिलाओं को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद परिजनों ने घायल अनिता देवी (45), जीरा देवी (40) तथा अमिता देवी (35) को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी तथा होली क्रास अस्पताल बेलाटांड़ ले गए। जहां चिकित्सक ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। बाद में गंभीर रूप से घायल अनिता देवी को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया। बताया कि सोमवार दोपहर बाद तीनों महिलाएं घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान अचानक जंगली बिरनी के झुंड ने अचानक महिलाओं पर हमला कर दिया। बिरनी के डंक मारने से महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...