गिरडीह, अगस्त 19 -- Gridih News: बिरनी,प्रतिनिधि। प्रखंड में इन दिनों हर चौक-चौराहों पर कबाड़ खरीदने की दुकानें खुल गई हैं, जहां पुराने लोहे के सामान, तार, बाइक के पार्ट्स, साइकिल समेत अन्य सामान खरीदे-बेचे जा रहे हैं। कबाड़ का कारोबार तेजी से बढ़ने के बावजूद इन दुकानों की जांच और संचालकों के रिकॉर्ड को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकांश दुकानों में कबाड़ लाने वाले व्यक्ति से सामान के स्रोत की जानकारी नहीं ली जाती है। ऐसे में चोरी या संदिग्ध तरीके से प्राप्त सामान के कबाड़ में खपाए जाने की आशंका बनी रहती है। इससे पहले भी विभिन्न क्षेत्रों में कबाड़ के कारोबार को लेकर चोरी के सामान की खरीद-बिक्री की शिकायतें सामने आती रही हैं। स्थानीय निवासी महेश कुमार वर्मा ने बीते 11 अगस्त को डीसी एवं बिजली विभाग के एक्सक्यूटिव को आवेदन ...