Gridih News: बिरनियों के हमले में शिक्षक की मौत, 12 घायल
गिरडीह, सितम्बर 2 -- Gridih News: गावां के मंझने-तिलैया मुख्य मार्ग के पास मंगलवार को जंगली बिरनियों के झुंड ने करीब 12 लोगों पर हमला कर दिया। हमले में बरमसिया उच्च विद्यालय के शिक्षक देवेंद्र कुमार सिंह (58) गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, विद्यालय से छुट्टी के बाद देवेंद्र कुमार सिंह अपने बेटे जीवन कुमार सिंह के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जंगल के पास अचानक बिरनियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले से बाइक अनियंत्रित होने पर देवेंद्र सड़क पर गिर गए, जिसके बाद बिरनियों ने उन्हें घेर लिया। घटना की सूचना मिलने पर घायलों को लेने पहुंचे आनंद सिंह और सुमन सिंह पर भी बिरनियों ने हमला कर दिया। घायलों को कार में बैठाने के दौरान कई बिरनी कार के अंदर घुस गईं और लोगों को डंक मार दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.