Gridih News: बिना बंटवारा जमीन बेच देने का आरोप
गिरडीह, अक्टूबर 14 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र के घोड़थंभा ओपी अंतर्गत बलहारा गांव के 60 वर्षीय रामेश्वर राम ने अपने गोतिया और अन्य लोगों पर हक-हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा करने, बिना बंटवारे जमीन बेचने, उस पर मकान निर्माण कराने तथा विरोध करने पर घर में बंधक बनाकर रखने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने घोड़थंभा ओपी प्रभारी को आवेदन देकर मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, रामेश्वर राम तारानाखो के निवासी हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि 27 सितंबर सुबह करीब 10 बजे उनके गोतिया सुरेश पासवान, ललन पासवान और अनिता देवी ने उनकी हक-हिस्से की जमीन पर कथित रूप से जबरन कब्जा कर लिया। साथ ही, उक्त जमीन को बिना बंटवारे के रतबाद निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.