गिरडीह, सितम्बर 29 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के भेलवा गांव में आयोजित स्व. बासुदेव प्रसाद सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा में सोमवार को क्षेत्र के विधायक सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे। उन्होंने स्व. बासुदेव प्रसाद सिन्हा के चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

बाबूलाल मरांडी का संबोधन मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्व. बासुदेव प्रसाद सिन्हा कर्मनिष्ठ, कर्तव्यपरायण और कार्य के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उन्होंने अपने सेवाकाल में पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनकी कार्यकुशलता और उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, ज...